×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
Showing posts with label SWEET RECIPE. Show all posts
Showing posts with label SWEET RECIPE. Show all posts

Monday, 1 June 2020

MANGO SHRIKHAND

मैंगो श्रीखंड-




आवश्यक सामग्री,
दही - 500 ग्राम ( फ्रेश दही खट्टा न हो)
चीनी - स्वादानुसार ( ग्राइंडर में बारीक़ पीस ले)
पक्के आम -  4-5 (500 ग्राम)
बादाम- बारीक़ काट ले (विकल्प)
काजू - बारीक़ काट ले (विकल्प)


बनाने की विधि,
एक बड़ी छन्नी के ऊपर सूती का कपडा बिछा दे और उसके ऊपर दही डाले।
अतिरिक्त पानी निकालने के लिए हल्का निचोड़ ले। उसे 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में  टांग दे जिससे दही में से अतिरिक्त पानी निकल जाये और दही ठंडी भी रहे।

पक्के आम को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।




अब गाढ़े दही में , आम का पेस्ट और स्वादानुसार चीनी डाल कर अच्छे से फेट ले। 




अब आप इसमें अपने पसंद अनुसार ड्राई फ्रूट्स डाल कर मिक्स कर ले।



मैंगो श्रीखंड बन कर तैयार है, आप इसे पराठे, रोटी, या ऐसे ही खा सकते है, या ब्राउन ब्रेड पे लगा कर सैंडविच भी बना सकते है।
 

Thursday, 28 September 2017

BREAD SHEERA


BHOJANBHATT SPECIAL "BREAD SHEERA"

ब्रेड शीरा

आवश्यक सामग्री

ब्राउन ब्रेड  - 4-5
काजू - 8-10
बादाम - 5
खजूर - 8-10
किशमिश - 12-15
इलाइची  पावडर - 1/4 चमच्च
चीनी - स्वादानुसार
दूध -  2 कप
घी - 3-4 चमच्च


बनाने की विधि

ब्रेड  को  छोटे  टुकड़ो में तोड़ कर ग्राइंडर में डालिये  और  बारीक़  पीस  लीजिये ।


अब आप सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ काट ले।


एक पैन में घी गर्म कीजिये , उसमे पिसा हुआ ब्रेड डाल कर सुनहरा  रंग होने तक भूने (भूनते समय आंच धीमी रखे)।



अब आप इसमें काजू , बादाम , खजूर, किशमिश  और इलाइची पाउडर  डाल  कर 1-2 मिनट्स और भूनिये।



अब आप इसमें अपने स्वादानुसार चीनी और दूध डाल कर लगातार चलाये, जब शीरा गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे।


अब आप का "ब्रेड शीरा " तैयार है, आप इसे गरमा गरम या इसे फ्रिज़ में ठंडा करके सर्व कीजिये।



Wednesday, 6 September 2017

CORN - RAVA SHEERA


BHOJANBHATT SPECIAL "CORN - RAVA SHEERA"


कॉर्न - रवा शीरा

आवश्यक सामग्री
रवा (सूजी) - 100 ग्राम
कॉर्न - 100 ग्राम
काजू - 8-10
बादाम - 5
खजूर - 8-10
किशमिश - 12-15
इलाइची  पावडर - 1/4 चमच्च
चीनी - स्वादानुसार
दूध -  2.5 कप

बनाने की विधि


एक कुकर में कॉर्न और 1.5 कप पानी डाल कर 2 -3 सिटी लगा दे। जब कुकर ठंडा हो जाये तो कॉर्न को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।




अब आप सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ काट ले।


एक पैन में घी गर्म कीजिये , उसमे रवा डाल कर हल्का भूरा रंग होने तक भूने।




अब आप इसमें कॉर्न का पेस्ट डाल कर मिक्स करते हुए 3-4 मिनट्स भूनिये।



अब आप इसमें काजू , बादाम , खजूर, किशमिश  और इलाइची पाउडर  दाल कर 1-2 मिनट्स और भूनिये।



अब आप इसमें अपने स्वादानुसार चीनी और दूध डाल कर लगातार चलाये, जब शीरा गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे।



अब आप का "कॉर्न - रवा शीरा " तैयार है, आप इसे गरमा गरम या इसे फ्रिज़ में ठंडा करके सर्व कीजिये।


Monday, 14 August 2017

DHANIYA PANJEERI PRASAD


BHOJANBHATT SPECIAL 
"DHANIYA PANJEERI PRASAD"

धनिया पंजीरी प्रसाद

आवश्यक सामग्री'

खड़ा धनिया या धनिया पाउडर - 100 ग्राम
देसी घी - 3-4 चमच्च
बादाम - 10-15
चीनी (पिसी हुई)  - स्वादानुसार (50 ग्राम)
काजू - 10-15
किशमिश - 20-25
सूखा नारियल - 50 ग्राम

बनाने की विधि

काजू और बादाम को बारीक़ काट ले।

नारियल को कद्दूकश कर लो या पतले साइज में काट ले।

यदि आपके पास खड़ा धनिया है तो पहले आप किसी पैन में थोड़ा गर्म कर ले फिर उसे ग्राइंडर में पीस ले।






अब आप एक पैन 3-4 चमच्च घी डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें धनिया पाउडर डाल कर 2-3 मिनट्स धीमी आंच पर भून लें, अब गैस बंद कर दीजिए।





अब आप किसी बड़े बर्तन में धनिया पाउडर, बारीक़ कटे हुए काजू, बादाम, नारियल, किशमिश और चीनी को एक साथ मिक्स कर ले।




अब आपका धनिया पंजीरी प्रसाद बन कर तैयार है।



Sunday, 2 April 2017

COCONUT - DATE PAYASAM



BHOJANBHATT SPECIAL "COCONUT - DATE PAYASAM"
नारियल - खजूर की खीर


आवश्यक सामग्री

नारियल - 1 (कच्चा नारियल)
खजूर - 25
दूध - 1लीटर
चीनी - स्वादानुसार
इलाइची पाउडर - 1/4 चमच्च
घी - 4 चमच्च
काजू / बादाम/ पिस्ता - सजाने के लिए बारीक़ काट ले


बनाने की विधि


सबसे पहले कच्चे नारियल को तोड़ ले और उसको कवर से निकल ले, फिर उसे धो कर, आधे नारियल को कदुकस कर ले और आधे को छोटे साइज में काट लीजिये और ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना लीजिए।
खजूर के बिज़ निकाल लीजिए और उसे छोटे साइज में काट लीजिये।



अब एक पैन में घी डाल कर गर्म कीजिये, अब उसमे कदूकस किया हुआ नारियल डाल कर धीमी आंच में हल्का भूरा रंग होने तक भून लीजिये।





अब आप इसमें नारियल का पेस्ट और छोटे साइज  कटे हुए खजूर डाल कर भूनिये ।




जब नारियल का सारा पानी सूख जाए तो इसमें दूध डालिये (दूध डालते समय लगातार चलाते रहिये)।



जब उबाल आ जाये तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डाल कर 10-15 मिनट्स और उबालिये।




अब गैस बंद कर दीजिए और इसे ऐसे ही ठंडा होने दीजिए अब आप इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लीजिए और इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दीजिए।

अब आप इसे बारीक़ काटे हुए ड्राई फ्रूट से सजाइये और परोसिये।