×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
☰
Showing posts with label RICE RECIPE. Show all posts
Showing posts with label RICE RECIPE. Show all posts

Wednesday, 27 June 2018

METHI KI KHICHDI


BHOJANBHATT SPECIAL "METHI KI KHICHDI"
"मैथी की खिचड़ी"

आवश्यक सामग्री

( 2 लोगो के लिये)

मैथी - 200 ग्राम
मूंग दाल - 50 ग्राम
चावल - 50 ग्राम
प्याज़ - 1
टमाटर - 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चमच्च
हरीमिर्च - 1
दालचीनी- 1छोटा टुकड़ा
लवंग- 2
कालीमिर्च पाउडर - 1/4 चमच्च
धनिया जीरा पाउडर - 1/2 चमच्च
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल - 1चमच्च

बनाने की विधि
सबसे पहले आप चावल और मूंग दाल को साफ पानी मे आधे घंटे के लिए भिगो दें।

अब आप मैथी की पत्ती को अच्छे से धूल कर बारीक काट ले।
प्याज़ और टमाटर को भी बारीक काट ले।


अब एक कूकर में तेल गर्म कीजिये, अब आप इसमें दालचीनी, लवंग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर थोड़ी देर भूनिये।


अब आप इसमें बारीक कटे हुए प्याज़ डाल कर 2 मिनट्स भूनिये।


अब आप इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालिये और टमाटर के नरम होने तक भूनिये।



अब आप इसमें मैथी की पत्ती और हरीमिर्च डाल कर 2-3 मिनट्स और चलाइये।




अब आप इसमें पहले से भीगे हुए मूंग दाल और चावल, धनिया जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और कालीमिर्च पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए चलाइये।




अब आप इसमें करीब 500 मिलीलीटर पानी और स्वादानुसार नमक  डालकर 5-6 मिनट्स ऐसे ही उबलने दीजिये।



अब आप कूकर को बंद कर के 2-3 सिटी लगा दीजिये, अब आप गैस बंद कर दीजिये।




जब कूकर ठंडा हो जाये तो गर्मागर्म मैथी की खिचड़ी छास या दही के साथ परोसिये।





Sunday, 25 March 2018

SCHEZWAN PALAK - PANEER FRIED RICE


BHOJANBHATT  SPECIAL  
"SCHEZWAN PALAK - PANEER FRIED RICE"
सेज़वान पालक - पनीर फ्राइड राइस 

आवश्यक सामग्री

बासमती चावल -  100  ग्राम (पका हुआ)
पालक - 200  ग्राम
प्याज - 1
पनीर - 100 ग्राम
शिमलामिर्च -1
हरी मिर्च -1
अदरक-लहसुन पेस्ट-  1चमच्च
सेज़वान चटनी - 2-3 चमच्च
सोया सॉस - 1 चमच्च
तेल - 2 चमच्च
नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

अब पालक को अच्छे से धो कर बारीक़ काट ले ।
प्याज़ और शिमलामिर्च को लंबाई में पतला काट ले।
पनीर को भी थोड़े बड़े साइज में काट ले।
अब  एक पैन में तेल गर्म कीजिये।
अब आप इसमें प्याज़ और अदरक - लहसुन पेस्ट  डालकर सुनहरा रंग होने तक  भूनिये ।





अब आप इसमें शिमलामिर्च और हरी मिर्च डाल दीजिये और 1-2 मिनट्स चलाइये।




अब आप इसमें पालक डालिये और पालक के नरम होने तक चलाइये ।



अब आप इसमें पनीर डाल कर 3-4 मिनट्स और चलाइये।



आप इसमें चावल, सेज़वान चटनी, सोया सॉस और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये और 1-2 मिनट्स और चलाइये ।




अब गैस बंद कर दीजिये, आप का सेज़वान पालक-पनीर फ्राइड राइस  बन कर तैयार है, आप इसे गर्मागर्म सर्व कीजिये ।


Thursday, 14 December 2017

SCHEZWAN SPINACH FRIED RICE



BHOJANBHATT SPECIAL 
"SCHEZWAN SPINACH FRIED RICE "
सेज़वान पालक फ्राइड राइस  

आवश्यक सामग्री
( 2-3 लोगो के लिए)

बासमती राइस - 150 ग्राम (पका हुआ)
पालक  - 250 ग्राम
शिमलामिर्च  - 1
हरी मिर्च - 1-2
सेज़वान चटनी  - 3-4 चमच्च
सोया सॉस - आधा चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चमच्च


बनाने की विधि

पालक को अच्छे से धो कर बारीक़ काट ले ।

शिमलामिर्च को लम्बाई में पतला काट ले ।

अब एक पैन में तेल गर्म कीजिये, फिर उसमे शिमलामिर्च डाल कर 1-2 मिनट्स भूनिये ।


अब आप इसमें पालक और हरीमिर्च डाल कर चलाइये।



जब पालक का पानी सूख जाये तो आप इसमें चावल, चावल, सेजवान चटनी, सोया सॉस  और स्वादानुसार नमक डाल कर मिक्स कीजिये और 2-3 मिनट्स और चलाइये।



आपका सेजवान पालक फ्राइड राइस बन कर तैयार है, आप इसे गरमा गरम रायता या टोमैटो सॉस के साथ परोसिये।


Thursday, 30 November 2017

SCHEZWAN RAW BANANA FRIED RICE


BHOJANBHATT SPECIAL 
"SCHEZWAN RAW BANANA FRIED RICE "
सेज़वान कच्चे केले का फ्राइड राइस  

आवश्यक सामग्री
( 2-3 लोगो के लिए)
बासमती राइस - 150 ग्राम (पका हुआ)
कच्चा केला - 500 ग्राम
प्याज़ - 2
हरी मिर्च - 1-2
सेज़वान चटनी  - 3-4 चमच्च
सोया सॉस - आधा चमच्च
हरी धनिया की पत्ती - 1 लच्छि
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2-3 चमच्च


बनाने की विधि
कच्चे  केले  को कूकर में 1-1.5 गिलास पानी डाल कर 2-3 सीटी लगा  दीजिये।
जब कुकर ठंडा ही जाये तो केले को छील लीजिये और इसे थोड़ा मोटा टुकड़ो में काट लिजिये।

प्याज़ और धनिया की पत्ती को बारीक़ काट लीजिये।



अब एक पैन में तेल गर्म कीजिये, फिर प्याज़ और हरीमिर्च डाल कर प्याज़ को अच्छे से भून लीजिये।



अब आप इसमें केले को डालिये और 2-3 मिनट्स इसको भी भून लीजिये।



अब आप इसमें चावल, सेजवान चटनी, सोया सॉस  और स्वादानुसार नमक डाल कर मिक्स कीजिये और 2-3 मिनट्स और चलाइये।


अब आप इसमें बारीक़ हरी धनिया की पत्ती डाल कर मिक्स कर लीजिए, अब आप गैस बंद कर दीजिए ।



आपका सेजवान कच्चे केले का फ्राइड राइस बन कर तैयार है, आप इसे गरमा गरम रायता या टोमैटो सॉस के साथ परोसिये।


Thursday, 10 August 2017

CORN - METHI FRIED RICE


BHOJANBHATT SPECIAL "CORN - METHI FRIED RICE"
कॉर्न - मैथी फ्राइड राइस

आवश्यक सामग्री

(2 लोगो के लिए)

कॉर्न - 1 कप
मैथी - 100 ग्राम
बासमती चावल - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 1-2
जीरा - धनिया पाउडर - 1 चमच्च
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
कस्तूरी मैथी - 1 चमच्च
तेल - 2 चमच्च
नमक स्वादानुसार


बनाने की विधि

सबसे पहले आप चावल को धो लीजिये, अब आप किसी भगोने (जिसमे चावल बनाना है) में धुले हुए चावल और 3 - 4 कप पानी और आधा चमच्च तेल डाल कर  गैस पे रख दीजिये (पानी की मात्रा ज्यादा होने से कोई समस्या नही होगी ) जब उबाल आ जाये तो गैस धीमा कर दे,  थोड़ी देर बाद  किसी बड़े कलछुल या चमच्च से थोड़ी सी चावल निकल कर हाथ से दबा के चेक कर ले , अगर चावल पक गया है तो गैस बंद कर दे नही तो थीड़ी देर और पकने दे, आप आप की जाली वाली


बर्तन का प्रयोग कर के एक्स्ट्रा पानी निकल ले, अब आप का चावल बन कर तैयार है (आप चावल कुकर में भी बना सकते है बस ध्यान रहे चावल एक दूसरे से ज्यादा चिपके नही )


मैथी को अच्छे से धूल कर बारीक़ काट ले।

अब आप एक कुकर में कॉर्न और 1.5 कप पानी डाल कर 2 -3 सिटी लगा दे। जब कुकर ठंडा हो जाये तो कॉर्न को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।

अब एक पैन में तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप उनमे बारीक़ कटी  हुई हरी मिर्च डाल  कर थोड़ी देर चलाइये, अब आप इसमें मैथी डालिये, और नरम होने तक चलाइये।




अब आप इसमें कॉर्न का पेस्ट डाल कर मिक्स कीजिये, अब आप इसमें हल्दी डालिये और 4-5 मिनट्स चलाइये।




अब आप इसमें चावल, जीरा-धनिया पाउडर, कस्तूरी मैथी और नमक डाल कर मिक्स कीजिये और 2-3 मिनट्स और चलाइये, अब आप गैस बंद कर दीजिए ।




आपका कॉर्न- मैथी फ्राइड राइस बन कर तैयार है, आप इसे गरमा गरम रायता या टोमैटो सॉस के साथ परोसिये।