×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
☰
Showing posts with label CURRY. Show all posts
Showing posts with label CURRY. Show all posts

Sunday, 8 March 2020

METHI-PANEER JALFREZI



BHOJANBHATT SPECIAL 
"METHI-PANEER JALFREZI"
"मैथी पनीर  जलफ़्रेज़ी"

आवश्यक सामग्री

(3-4 लोगो के लिए)

पनीर - 200 ग्राम
मैथी - 200 ग्राम 
प्याज़ - 1-2 बड़ा
टमाटर -  2-3
गर्म मसाला- 1/4 चमच्च
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
कालीमिर्च - 1/4 चमच्च
अदरक - लहसुन पेस्ट - 1 चमच्च
कस्तूरी मैथी - आधा चमच्च
तेल - 2-3 चमच्च
नमक - स्वादानुसार


बनाने की विधि-

प्याज़ को लम्बाई में पतला काट ले।
टमाटर की प्यूरी बना ले।
मेथी के पत्तो को अच्छे से धूल कर बारीक़ काट ले ।
पनीर को अपने पसंदानुसार आकर में काट लीजिये।


अब आप एक पैन तेल गर्म कीजिये, अब आप इसमें जीरा,अदरक लहसुन पेस्ट और प्याज़ डालिये और 3-4 मिनट्स तक चलाइये।




जब प्याज़ भून जाये तो इसमें बारीक़ कटे हुए मैथी के पत्ते और हरीमिर्च डालकर चलाइये।


जब मैथी के पत्ते नरम पड़ जाये तो इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, धनिया जीरा  पाउडर और कालीमिर्च पाउडर  डालकर 3-4 मिनट्स तक चलाइये।




अब आप इसमें पनीर डाल कर मिक्स कर दीजिये और धीमी आंच पे 4-5 मिनट्स तक पकने दीजिये, अब इसमें थोड़ी कस्तूरी मैथी डाल कर मिक्स कर दीजिये और गैस बंद कर दीजिये ।




अब आपका मैथी पनीर जलफ्रेज़ी बन कर तैयार है, आप इसे रोटी या पराठे के साथ खा सकते है ।


Tuesday, 17 December 2019

ACHARI PANEER MASALA


BHOJANBHATT SPECIAL, "ACHARI PANEER  MASALA"



आचारी पनीर मसाला

आवश्यक सामग्री

(3-4 लोगो के लिए)

पनीर - 200 ग्राम
शिमलामिर्च - 1 बड़ा साइज
काजू - 5-6
हरीमिर्च -1-2
तेल  - 2-3 चमच्च
फ्रेश क्रीम - 2-3 चमच्च
हल्दी पाउडर - एक चौथाई चमच्च
धनिया जीरा पाउडर - 1/2 चमच्च
लालमिर्च पाउडर - 1/2 चमच्च
साबुत मसाले -
मैथी -1/2 चमच्च
सरसो - 1/2 चमच्च
सौंफ - 1/4 चमच्च
कलौंजी - 1/4 चमच्च
जीरा - 1/2 चमच्च
नमक स्वादानुसार



बनाने की विधि

सबसे पहले साबुत मसालो को थोड़ा धीमी आंच पे गर्म कर ले फिर ग्राइंडर में डाल कर पाउडर बना ले ।




शिमलामिर्च को लंबे में काट ले, पनीर को 1×1  इंच लंबाई में काट ले।

टमाटर को बड़े साइज में काट ले , अब टमाटर और काजू को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।



अब एक पैन में  तेल  डाल कर गरम कीजिये, अब आप उसमे हींग डालिये, फिर इसमें टमाटर-काजू का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट्स भूनिये ।



अब आप इसमें हरीमिर्च, शिमलामिर्च, हल्दी पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 1-2 मिनट्स और भूनिये ।




अब आप इसमें साबुत मसाले का पाउडर डालकर 2-3 मिनट्स और भूनिये ।



अब आप इसमें क्रीम डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये।




अब आप इसमें पनीर डाल कर मिक्स मिक्स कीजिये और 1-2 मिनट्स चलाइये।



अब आप इसमें आधा या 1 कप पानी, स्वादानुसार नमक और कस्तूरी मैथी डाल कर मिक्स कीजिये और 3-4 मिनट्स धीमी आंच पे पकने दीजिये, अब गैस बंद कर दीजिए।





अब आपका  आचारी  पनीर मसाला बन कर तैयार है आप इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कीजिये।


Friday, 4 January 2019

MATAR-SHIMLAMIRCH - PALAK CURRY



BHOJANBHATT SPECIAL "MATAR-SHIMLAMIRCH - PALAK CURRY"

"मटर - शिमलामिर्च पालक करी"


आवश्यक सामग्री
(2-3 लोगो के लिए )

मटर - 250  ग्राम 
शिमलामिर्च -150 ग्राम ( चौकोर साइज में काट ले)
पालक - 250 ग्राम
टमाटर - 1 मीडियम साइज (बारीक़ काट ले)
प्याज़ - 1 मीडियम साइज (बारीक़ काट ले)
हरीमिर्च - 1 बारीक़ काट ले 
लालमिर्च - 1/4 चमच्च
जीरा  - आधा चमच्च
हींग - 1 चुटकी 
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
धनिया पाउडर - 1/4 चमच्च
गरम मसाला - 1/4 चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चमच्च

बनाने की विधि

सबसे पहले आप पालक को अच्छे से धो ले, अब आप पालक को बड़े टुकड़ो में काट लीजिये और किसी बड़े बर्तन में आधा कप पानी डाल कर 4-5 मिनट्स उबाल लीजिये, अब इसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए, बाद में इसे ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना लीजिए।




अब आप एक पैन में 1 चमच्च तेल डाल कर गरम कीजिये , अब आप इसमें शिमलामिर्च और मटर डाल कर भूनिये, जब शिमला मिर्च और मटर  नरम पड़ जाये तो  इसे निकाल कर किसी बर्तन  में रख दीजिये।




अब उसी पैन में 1 चमच्च तेल और डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें हींग, जीरा,हरीमिर्च , अदरक पेस्ट और बारीक़ कटे प्याज़ डाल कर भूनिये ।


जब प्याज़ हल्का भून जाये तो आप इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर डाल कर भूनिये ।


जब टमाटर थोड़े नरम पड़जाये तो आप इसमें हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर 2-3 मिनट्स और भूनिये ।



अब आप इसमें पालक का पेस्ट डाल कर मिक्स किजिए। 


जब इसमें उबाल आ जाये तो आप इसमें मटर और शिमलामिर्च डाल कर मिक्स कीजिये ।


अब आप इसमें गरम मसाला, स्वादानुसार नमक और आधा कप पानी डाल कर 4-5 मिनट्स धीमी आंच पर  पकने दीजिये, अब आप गैस बंद कर दीजिये ।




आपका मटर - शिमलामिर्च पालक करी बन कर तैयार है, आपसे गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ परोसिये।



Friday, 23 March 2018

SOVA - MUNG DAL KI SABJEE


BHOJANBHATT SPECIAL 
"SOVA-MUNG DAL KI SABJEE"
सोवा मूंग दाल की सब्जी

आवश्यक सामग्री

सोवा - 150 ग्राम
मूंग दाल - 100 ग्राम
प्याज़ - 1 बड़ा
टमाटर - 1
अदरक - लहसुन पेस्ट - 1 चमच्च
जीरा - आधा चमच्च
लवंग - 1-2
छोटी इलायची - 1
दालचीनी - 1 छोटा टुकड़ा
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
लालमिर्च पाउडर - 1/4 चमच्च
हरीमिर्च - 1-2
धनिया जीरा पाउडर - आधा चमच्च
तेल - 1-2 चमच्च
नमक - स्वादनुसार

बनाने की विधि

मूंग दाल को 2-3 घंटे पानी में भिगो दीजिये।
सोवा को अच्छे से धूल कर बारीक काट लें।
प्याज़ और टमाटर को बारीक काट ले।


अब एक पैन में तेल गर्म कीजिये और उसमें जीरा, लवंग, दालचीनी और इलाइची डालिये।


जब जीरा चटकने लगे तो आप इसमें प्याज़ और अदरक- लहसुन का पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भूनिये।




अब आप इसमें मूंग दाल कर 2-3 मिनट्स भूनिये।



अब आप इसमें हल्दी, हरीमिर्च और लालमिर्च डाल कर मिक्स कीजिये।


अब आप इसमें आधा कप पानी डाल कर मूंग दाल को 3-4 मिनट्स पकने दीजिये।



अब आप इसमें सोवा, टमाटर और धनिया - जीरा पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये।



अब आप इसमें आधा कप पानी और स्वादनुसार नमक डालकर 4-5 मिनट्स पकने दीजिये।


जब पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दीजिये।


अब आपका सोवा-मूंग दाल की सब्जी बन कर तैयार है।
आप इसे गर्मागर्म रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसिये।