×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
Showing posts with label PARATHA. Show all posts
Showing posts with label PARATHA. Show all posts

Friday, 17 November 2017

ALOO BHUJIA PARATHA

BHOJANBHATT SPECIAL "ALOO BHUJIA PARATHA"
आलू भुजिया पराठा 

आवश्यक सामग्री
(6-7 पराठो के लिए )

आलू भुजिआ नमकीन - 100  ग्राम
शिमलामिर्च  - 1 (बारीक़ काट ले)
गेंहू का आटा - 150 gram
हरीमिर्च -1 (बारीक़ कटा हुआ )
लालमिर्च पाउडर -  एक चौथाई  चमच्च
हरी धनिया की पत्ती - 1 लच्छी (बारीक़ काट ले)
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - पराठे सकने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आप कोई बड़ा बर्तन लीजिये जिसमे आटा लगाना है, उसमे आटा , 1 चमच्च  तेल या घी और थोड़ा  नमक डालिये और आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग  कर के नरम आटा लगा लीजिये, अब इसको किसी सूती कपडे से  ढककर रख दीजिये ।

अब किसी बाउल में भुजिया नमकीन, बारीक़ कटे हुए शिमलामिर्च, हरी धनिया पत्ती, हरी मिर्च, लालमिर्च और स्वादानुसार नमक ड़ाल कर अच्छे से मिक्स कर ले ।

अब आप एक लोई लीजिये, उसमे सुख आटा  लगाइये और 3-4 इंच की ब्यास (diameter ) में बेल लीजिये।

अब इसमें  1 या 1.5 चमच्च भरावन  डालिये और हाथो से उठाते हुए भरावन को चारो तरफ से बंद कर दीजिये।

अब इसे ऊपर से हल्के से दबाइये और थोड़ा सूखा  आटा लगा कर बेल लीजिये. ऐसे ही सारे पराठे बेल लीजिये।

बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब नीचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये,

जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।

अब आपका  आलू भुजिया पराठा  बन कर तैयार है, आप इसे किसी प्रकार के सॉस , दही आदि के साथ खा सकते  है ।

Saturday, 19 August 2017

KACHALU / BANDE / TARO ROOT KA PARATHA

BHOJANBHATT SPECIAL 
"KACHALU YA BANDE KA PARATHA"
"कचालू या  बंडे का पराठा"

आवश्यक सामग्री
(7-8 पराठो के लिए )
कचालू या बंडा - 500 ग्राम (उबला हुआ)
गेंहू का आटा - 150 gram
प्याज़ - 1
हरीमिर्च -1 (बारीक़ कटा हुआ )
जीरा - आधा  चमच्च
गरम मसाला - एक चौथाई  चमच्च
चाट मसाला - आधा चमच्च
लालमिर्च पाउडर -  एक चौथाई  चमच्च
हरी धनिया की पत्ती - 10 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - पराठे सकने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आप कोई बड़ा बर्तन लीजिये जिसमे आटा लगाना है, उसमे आटा , 1 चमच्च  तेल या घी और थोड़ा  नमक डालिये और आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग  कर के नरम आटा लगा लीजिये, अब इसको किसी सूती कपडे से  ढककर रख दीजिये ।

अब एक पैन में 2 चमच्च तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप उसमे जीरा डालिये, जब जीरा चटकने लगे तो बारीक़ कटे हुए प्याज़  डाल कर हल्का भूरा रंग होने तक फ्राई कर लीजिये ।

अब आप इसमें उबले हुए बंडे , गरम मसाला, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर, बारीक़ काटी हुई हरी धनिया की पत्ती और  स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और 2-3 मिनट्स  और फ्राई कर लीजिये जिससे की भरावन अगर नरम हो तो वो थोड़ा सूखा हो जाये, अब आपका  भरावन पराठे बनाने के लिए तैयार है ।

अब आप एक लोई लीजिये, उसमे सूखा आटा  लगाइये और 3-4 इंच की ब्यास (diameter ) में बेल लीजिये

अब इसमें  1 या 1.5 चमच्च भरावन  डालिये और हाथो से उठाते हुए भरावन को चारो तरफ से बंद कर दीजिये।

अब इसे ऊपर से हल्के से दबाइये और थोड़ा सूखा  आटा लगा कर बेल लीजिये. ऐसे ही सारे पराठे बेल लीजिये।

बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब नीचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये।

जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।

अब आपका बंडे का पराठा  बन कर तैयार है, आप इसे किसी प्रकार के सॉस , दही आदि के साथ खा सकते  है ।

Saturday, 12 August 2017

RAW BANANA STUFFED PARATHA

BHOJANBHATT SPECIAL "RAW BANANA STUFFED PARATHA"

आवश्यक सामग्री
(7-8 पराठो के लिए )

कच्चा केला - 500 ग्राम (उबला हुआ)
गेंहू का आटा - 150 gram
प्याज़ - 1
हरीमिर्च -1 (बारीक़ कटा हुआ )
जीरा - आधा  चमच्च
सफ़ेद तिल - आधा चमच्च
धनिया - जीरा पाउडर - एक चौथाई  चमच्च
चाट मसाला - आधा चमच्च
लालमिर्च पाउडर -  एक चौथाई  चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल या घी - पराठे सकने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आप कोई बड़ा बर्तन लीजिये जिसमे आटा लगाना है, उसमे आटा , 1 चमच्च  तेल या घी और थोड़ा  नमक डालिये और आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग  कर के नरम आटा लगा लीजिये, अब इसको किसी सूती कपडे से  ढककर रख दीजिये ।

अब एक पैन में 2 चमच्च तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप उसमे जीरा और सफ़ेद तिल डालिये, जब जीरा चटकने लगे तो बारीक़ कटे हुए प्याज़  डाल कर हल्का भूरा रंग होने तक फ्राई कर लीजिये ।

अब आप इसमें उबले हुए केले, धनिया - जीरा पाउडर, चाट मसाला, लालमिर्च पाउडर, और  स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये और 2-3 मिनट्स  और फ्राई कर लीजिये जिससे की भरावन अगर नरम हो तो वो वो थोड़ा सूखा हो जाये, अब आपका  भरावन पराठे बनाने के लिए तैयार है ।

अब आप एक लोई लीजिये, उसमे सुख आटा  लगाइये और 3-4 इंच की ब्यास (diameter ) में बेल लीजिये

अब इसमें  1 या 1.5 चमच्च भरावन  डालिये और हाथो से उठाते हुए भरावन को चारो तरफ से बंद कर दीजिये।

अब इसे ऊपर से हल्के से दबाइये और थोड़ा सूखा  आटा लगा कर बेल लीजिये. ऐसे ही सारे पराठे बेल लीजिये।

बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब नीचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये,

जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।

अब आपका कच्चे केले का पराठा  बन कर तैयार है, आप इसे किसी प्रकार के सॉस , दही आदि के साथ खा सकते  है ।