×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
☰

Sunday, 2 April 2017

COCONUT - DATE PAYASAM



BHOJANBHATT SPECIAL "COCONUT - DATE PAYASAM"
नारियल - खजूर की खीर


आवश्यक सामग्री

नारियल - 1 (कच्चा नारियल)
खजूर - 25
दूध - 1लीटर
चीनी - स्वादानुसार
इलाइची पाउडर - 1/4 चमच्च
घी - 4 चमच्च
काजू / बादाम/ पिस्ता - सजाने के लिए बारीक़ काट ले


बनाने की विधि


सबसे पहले कच्चे नारियल को तोड़ ले और उसको कवर से निकल ले, फिर उसे धो कर, आधे नारियल को कदुकस कर ले और आधे को छोटे साइज में काट लीजिये और ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना लीजिए।
खजूर के बिज़ निकाल लीजिए और उसे छोटे साइज में काट लीजिये।



अब एक पैन में घी डाल कर गर्म कीजिये, अब उसमे कदूकस किया हुआ नारियल डाल कर धीमी आंच में हल्का भूरा रंग होने तक भून लीजिये।





अब आप इसमें नारियल का पेस्ट और छोटे साइज  कटे हुए खजूर डाल कर भूनिये ।




जब नारियल का सारा पानी सूख जाए तो इसमें दूध डालिये (दूध डालते समय लगातार चलाते रहिये)।



जब उबाल आ जाये तो इसमें इलाइची पाउडर और चीनी डाल कर 10-15 मिनट्स और उबालिये।




अब गैस बंद कर दीजिए और इसे ऐसे ही ठंडा होने दीजिए अब आप इसे किसी दूसरे बर्तन में निकाल लीजिए और इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने दीजिए।

अब आप इसे बारीक़ काटे हुए ड्राई फ्रूट से सजाइये और परोसिये।


0 comments:

Post a Comment