×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
☰

Monday, 1 June 2020

MANGO SHRIKHAND

मैंगो श्रीखंड-




आवश्यक सामग्री,
दही - 500 ग्राम ( फ्रेश दही खट्टा न हो)
चीनी - स्वादानुसार ( ग्राइंडर में बारीक़ पीस ले)
पक्के आम -  4-5 (500 ग्राम)
बादाम- बारीक़ काट ले (विकल्प)
काजू - बारीक़ काट ले (विकल्प)


बनाने की विधि,
एक बड़ी छन्नी के ऊपर सूती का कपडा बिछा दे और उसके ऊपर दही डाले।
अतिरिक्त पानी निकालने के लिए हल्का निचोड़ ले। उसे 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में  टांग दे जिससे दही में से अतिरिक्त पानी निकल जाये और दही ठंडी भी रहे।

पक्के आम को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।




अब गाढ़े दही में , आम का पेस्ट और स्वादानुसार चीनी डाल कर अच्छे से फेट ले। 




अब आप इसमें अपने पसंद अनुसार ड्राई फ्रूट्स डाल कर मिक्स कर ले।



मैंगो श्रीखंड बन कर तैयार है, आप इसे पराठे, रोटी, या ऐसे ही खा सकते है, या ब्राउन ब्रेड पे लगा कर सैंडविच भी बना सकते है।
 

0 comments:

Post a Comment