×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Monday 12 February 2018

METHI UPMA


BHOJANBHATT SPECIAL "METHI UPMA"
मैथी उपमा

आवश्यक सामग्री

मैथी की पत्ती - 150 ग्राम
सूजी (रवा) - 100 ग्राम
प्याज़ -1 (बारीक़ काट ले)
शिमलामिर्च - 1
गाजर - 1
अदरक पेस्ट - आधा चम्मच
हरीमिर्च - 1
राई - आधा चम्मच
जीरा - आधा चम्मच
धनिया - जीरा पाउडर - 1/4 चमच्च
हल्दी पावडर - 1/4 चमच्च
घी - 1-2 चमच्च
तेल - 1 चमच्च
नमक - स्वादानुसार


बनाने की विधि
सबसे पहले आप मैथी के पत्तो को धो कर बारीक़ काट ले।
शिमलामिर्च और गाजर की लंबाई में पतला काट ले।
प्याज़ को बारीक काट ले।

अब आप एक पैन में घी डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें सूजी  डाल के हल्का सुनहरा होने तक भूम लीजिये, और इसे निकाल कर किसी बर्तन में रख दीजिये।



अब आप इसमें तेल डाल कर गरम कीजिये, अब आप इसमें  राई और जीरा डालिये।



जब जीरा चटकने लगे तो आप इसमें प्याज़ और अदरक पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भूनिये।


अब आप इसमें शिमलामिर्च और गाजर डाल कर 2-3 मिनट्स और भूनिये।




अब आप इसमें मैथी, हरीमिर्च और हल्दी पाउडर डाल कर मैथी के नरम होने तक भूनिये।



अब आप इसमें सूजी और धनिया-जीरा पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये।



अब आप इसमें 1.5 कप पानी और  स्वादानुसार  नमक डाल कर लगातार चलाते हुए मिक्स कीजिये।


 जब सारा पानी सूख जाए तो गैस बंद कर दीजिए।




अब आपका मैथी उपमा बन कर तैयार है, अब आप  इसे गर्मागर्म परोसिये।





0 comments:

Post a Comment