×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Thursday 9 November 2017

SOYA-CHILI


BHOJANBHATT SPECIAL "SOYA-CHILI"
सोया चिली

आवश्यक सामग्री

सोयाबीन - 100 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 2 चमच्च
मैदा - 1 चमच्च
सोया सॉस - 2 चमच्च
टोमेटो सॉस - 2 चमच्च
रेड चिली सॉस - 1 चमच्च
अदरक - लहसुन पेस्ट - 1 चमच्च
प्याज़ - 2 (बारीक़ काट ले)
शिमलामिर्च - 1 (बारीक़ काट ले)
तेल - फ्राई करने के लिए
नमक - स्वादानुसार
हरी धनिया पत्ती- 1 लच्छि

बनाने की विधि

सबसे पहले आप सोयाबीन को 5-10 मिनट्स के लिए गर्म पानी में भिगो दे, अब आप इसमें से पानी निचोड़ कर अलग रख दे।


अब आप एक बाउल में सोयाबीन, मैदा, कॉर्न फ्लोर, 1 चमच्च सोया सॉस, लालमिर्च पाउडर, स्वादनुसार नमक और थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।



अब आप किसी पैन में तेल गर्म कीजिये और इसे धीमी आंच पे तल लीजिये।





अब आप एक पैन में  1-2 चमच्च तेल गर्म कीजिये, और उसमें अदरक - लहसुन पेस्ट डाल कर चलाइये।



अब आप इसमें बारीक़ कटे प्याज़ डाल काट सुनहरा होने तक फ्राई कीजिये।


अब आप इसमें बारीक़ कटे शिमलामिर्च डाल कर 2-3 मिनट्स और भूनिये।



अब आप इसमें टोमेटो, सोया और चिली सॉस डाल कर 1-2  मिनट्स और फ्राई कीजिये।



अब आप इसमें पहले से फ्राई किये  हुए सोयाबीन, हरी धानिया की पत्ती और सवादनुसार नमक डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिये, अब आप गैस बंद कर दीजिए।





अब आप का सोया चिली बन कर तैयार है, आप इसे गर्मागर्म परोसिये।



0 comments:

Post a Comment