×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Saturday 17 June 2017

PURAN POLI



पूरन पोली 

(पूरन पोली एक महाराष्ट्र की बहुत प्रसिद्ध रेसिपी है, यह पर ये  तीज- त्योहार पर बनाया जाता है।)

आवश्यक सामग्री
(13-15 पराठो के लिए)

चन्ना दाल - 300 ग्राम
गुड़ - 250 ग्राम
गेंहू का आटा - 500  ग्राम
छोटी इलाइची - 10 -12  (पाउडर बना ले)
हल्दी पाउडर - आधा चमच्च
घी - 3 चमच्च
घी / तेल पराठे तलने के लिए
दूध - आधा कप

बनाने की विधि

सबसे पहले आप चन्ना दाल को 2 घंटे तक भिगो ले, अब आप चन्ना दाल को कुकर में 2 कप पानी डाल कर 2-3 सिटी लगा ले, जब ये ठंडा हो जाये तो एक्स्ट्रा पानी निकल ले, (पानी को फेके नही इससे आप एक और रेसिपी बना सकती है "कटाची आमटी")


अब एक पैन में घी डाल कर गर्म कीजिये, अब इसमें उबले हुए चन्ना दाल डाल कर मैश करते हुए चलाइये, अब आप इसमें इलाइची पाउडर, और गुड़ डाल कर अच्छे से मिक्स करते हुए चलाइये, जब गुड़ अच्छे से चन्ना दाल मेमिक्स हो जाये तो गैस बंद कर दीजिये. अब आप इसे की दूसरे बर्तन में रख दीजिये, अब आप का भरावन तैयार है (शुरुआत में भरावन थोड़ा नरम लगेगा लेकिन बाद में ये भरने के लिए तैयार हो जायेगा)






अब आप  दूध, 4-5 चमच्च तेल या  घी और आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग कर  नरम आटा लगा लीजिये, और आधे घण्टे तक किसी सूती कपडे से धक् कर रख दीजिये ।

अब आप एक लोई लीजिये, उसमे सुख आटा  लगाइये और 3-4 इंच की ब्यास (diameter ) में बेल लीजिये अब इसमें  1 या 1.5 चमच्च भरावन  डालिये और हाथो से उठाते हुए भरावन को चारो तरफ से बंद कर दीजिये, अब इसे ऊपर से हल्के से दबाइये और थोड़ा सुख आटा लगा कर बेल लीजिये. ऐसे ही सारे पराठे बेल लीजिये.







बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब निचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये, जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।






अब आपका पूरन पोली   का पराठा बन कर तैयार है, महाराष्ट्र में इसे लोग इसे कटाची आमटी, श्रीखंड आदि के साथ खाते है।


0 comments:

Post a Comment