BHOJANBHATT SPECIAL,
"SARSO - PALAK- MOOLI KA SAAG"
सरसो - पालक - मूली का साग
आवश्यक सामग्री
सरसों की पत्ती- 250 ग्राम
पालक - 150 ग्राम
मूली के पत्ते - 100 ग्राम
प्याज़ - 2
टमाटर - 2
अदरक- 1 इंच लम्बा टूकड़ा
लहसुन - 5-6
हींग- 2 - 3 पिंच
लाल मिर्च पाउडर- एक चौथाई चम्मच
हरीमिर्च - 1-2
तेल - 2 चमच्च
घी - 1-2 चमच्च
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
सबसे पहले आप सरसो के पत्ते, पालक और मूली के पत्ते को साफ़ पानी से अच्छे से धूल ले।
अब आप इसे बड़े बड़े टुकड़ो में काट ले।
प्याज़ और टमाटर को भी बड़े टुकड़ो में काट ले।
अब आप एक कूकर में तीनों साग, टमाटर, प्याज़, अदरक , लहसुन, हरीमिर्च, लाल मिर्च, हींग, आधा कप पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर 2-3 सिटी लगा दे।
जब कूकर ठंडा हो जाये तो, साग को ग्राइंडर में डाल कर पीस ले।
अब आप किसी बड़े पैन में इस पेस्ट को डालिये धीमी आंच पर 15-20 मिनट्स उबलने दीजिये, साग को थोड़ी- थोड़ी देर बाद चलाते रहे, अब आप गैस बंद कर दीजिए।
अब आप अपने पसंद अनुसार साग को, प्याज़ या टमाटर या दोनों को लेकर साग को तड़का लगा लीजिये।
तड़का लगाने के लिए आप एक पैन में 1 चमच्च तेल ता घी लीजिये, अब आप इसमें बारीक़ कटे हुए प्याज़ डाल कर सुनहरा होने तक भूनिये।
आप आप इसमें बारीक़ कटे हुए टमाटर भी डाल दीजिये, जब टमाटर नरम हो जाये तो इसको साग में डाल दीजिये।
अब आप का साग तैयार है आप इसे मक्के की रोटी, रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसिये।















0 comments:
Post a Comment