×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Wednesday 26 July 2017

SOYABIN IN CORN GRAVY


BHOJANBHATT SPECIAL "SOYABIN IN CORN GRAVY"

सोयाबीन कॉर्न करी

आवश्यक सामग्री
(2-3 लोगों के लिए)

सोयाबीन - 100 ग्राम
प्याज़ - 1 बड़ा साइज
टमाटर - 1 बड़ा साइज
मक्के का दान - 1कप (उबला हुआ)
अदरक - लहसुन पेस्ट - 1 चमच्च
हरी मिर्च - 1-2
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चमच्च
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
गर्म मसाला - आधा चमच्च
जीरा - आधा चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल - 4-5 चमच्च
कस्तूरी मैथी - 1चमच्च

बनाने की विधि
टमाटर और प्याज़  को बारीक़ काट ले।
सोयाबीन को गुनगुने पानी में 15 मिनट्स के लिए डाल दे।
अब  सोयाबीन को निचोड़ कर पानी से निकाल ले।
मक्के के दाने को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।

आप एक पैन में 2-3 चमच्च तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें सोयाबीन डाल कर सुनहरा होने तक भून लीजिये, अब इसे निकाल कर साइड में रख दीजिए।





अब आप उसी पैन में 1-2 चमच्च तेल और डाल कर गरम कीजिये, फिर उसमें जीरा डालिये।


जब जीरा चटकने लगे तो आप उसमे बारीक़ कटे हुए प्याज़ और अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर सुनहरा होने तक भूनिये।


अब आप इसमें बारीक़ काटे हुए टमाटर  और हरी मिर्च  डाल कर,  टमाटर के नरम होने तक भूनिये।




अब आप इसमें मक्के का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट्स भूनिये।


अब आप इसमें हल्दी, लालमिर्च और गर्म मसाला डाल कर 2-3 मिनट्स और भूनिये।



अब आप इसमें पहले से भुने हुए सोयाबीन डाल कर मिक्स कर दीजिए और 1-2 मिनट्स और चलाइये।




अब आप इसमें 1 या आधा कप पानी, स्वादानुसार नमक और कस्तूरी मैथी डाल कर 3-4 मिनट्स उबलने दीजिये।




अब आप गैस बंद कर दीजिए, आपका सोयाबीन मक्के की ग्रेवी में बन कर तैयार है, आप इसे गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसिये।



0 comments:

Post a Comment