×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Saturday 8 April 2017

PANEER CAPSICUM IN CORN GRAVY


BHOJANBHATT SPECIAL 
"PANEER CAPSICUM IN CORN GRAVY"
पनीर शिमलामिर्च मक्के की ग्रेवी में 

आवश्यक सामग्री
(2-3 लोगों के लिए)

पनीर - 100 ग्राम
शिमलामिर्च - 1बड़ा साइज
सागा प्याज़ (स्प्रिंग अनियन) - 3-4
टमाटर - 1 बड़ा साइज
मक्के का दान - 1कप (उबला हुआ)
अदरक - 1इंच लंबा
लहसुन -5-6
हरी मिर्च - 2-3
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चमच्च
हल्दी पाउडर - 1/4 चमच्च
धनिया जीरा पाउडर - 1/4 चमच्च
गर्म मसाला - आधा चमच्च
छोटी इलायची - 1-2
दालचीनी - 1छोटा टुकड़ा
तेज पत्ता - 1-2
जीरा - आधा चमच्च
हींग - 1पिंच
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2-3 चमच्च
कस्तूरी मैथी - 1चमच्च

बनाने की विधि
सागा प्याज़ के पत्ते को अलग कर ले और बड़े साइज में काट ले।
टमाटर को थोड़े बड़े साइज में काट ले।
शिमलामिर्च  को लंबाई में काट ले।


एक ग्राइंडर में उबले हुए मक्के के दाना (1-2 चमच्च बचा ले), अदरक और लहसुन को बारीक़ पेस्ट बना ले।



पनीर को अपने पसंदानुसार लंबाई या चौकोर साइज में काट ले।
अब एक पैन में तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें हींग, जीरा ,इलाइची, तेज पत्ता और दालचीनी डालिये।


जब जीरा चटकने लगे तो आप इसमें प्याज़ और शिमलामिर्च डाल कर भूनिये।




जब प्याज़ और शिमलामिर्च नरम पड़ जाये तो , टमाटर और बचा हुआ मक्के का दाना डाल कर नरम होने तक भूनिये।



अब आप इसमें मक्के का पेस्ट, हल्दी, लालमिर्च और धनिया-जीरा पाउडर डाल कर भूनिये।



जब ग्रेवी पैन से अलग होने लगे तो आप इसमें पनीर डाल कर मिक्स कीजिये।



 अब आप इसमें अपने पसंदानुसार ग्रेवी के लिए 1 या 2 कप पानी, गर्म मसाला और नमक डाल कर मिक्स कीजिये और इसे 4-5 मिनट्स धीमी आंच पर उबलने दीजिये।




अब आप इसमें कस्तूरी मैथी डाल कर मिक्स कीजिये और 1-2 मिनट्स और उबलने दीजिये, अब गैस बंद कर दीजिए।


अब आप की सब्जी बन कर तैयार है, आल इसे रोटी, नान, पराठे या चावल के साथ परोसिये ।



0 comments:

Post a Comment