×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Sunday 19 February 2017

SCHEZWAN CHEESE PARATHA


BHOJANBHATT SPECIAL                                                     "SCHEZWAN  CHEESE  PARATHA"
सेज़वान चीज़ पराठा 

आवश्यक सामग्री
(3 - 4 पराठो के लिए )

गेंहू का आटा 150 ग्राम
सेज़वान चटनी - 4-5 चमच्च
चीज़ - 100 ग्राम
नमक स्वादानुसार
पानी - आटा लगाने के लिए
तेल या घी पराठे  तलने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले आप कोई बड़ा बर्तन लीजिये जिसमे आटा लगाना है, उसमे आटा , तेल या घी और नमक डालिये और आवश्यकतानुसार पानी का प्रयोग  कर के नरम आटा लगा लीजिये, अब इसको किसी सूती कपडे से  ढककर रख दीजिये.

अब आप चीज़ को कड़ूकश कर लीजिये.

अब आप एक लोई लीजिये, उसमे सुख आटा  लगाइये और 6-7 इंच की ब्यास (diameter ) में बेल लीजिये अब इसमें  1  चमच्च सेज़वान चटनी लगाइये. अब आप इसपे कड़ूकश किये हुए 1  या 1.5 चमच्च चीज़ चारो तरफ फैला दीजिये.






अब आप पराठे को एक साइड से उठाते हुए दूसरे साइड ला कर आधा मोड़ दीजिये (जैसा फोटो में दिखया गया है), अब उसके ऊपर थोड़ा घी या तेल लगाइये और फिर तिकोन आकर में मोड़ दीजिये (जैसा फोटो में दिखया गया है), अब आप इसे सावधानी से  तीनो साइड से बेल लीजिये.






अब आप बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब निचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये, जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।







अब आपका सेज़वान चीज़ पराठा   बन कर तैयार है, आप इसे किसी प्रकार के सॉस , दही आदि के साथ खा सकते  है .




0 comments:

Post a Comment