×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Saturday 25 March 2017

METHI CORN KOFTA CURRY




BHOJANBHATT SPECIAL 
"METHI CORN KOFTA CURRY"
मैथी- कॉर्न कोफ्ता करी 

आवश्यक सामग्री
(3-4 लोगो के लिए )

मैथी की पत्ती - 150 ग्राम
प्याज़ -1 (बारीक़ काट ले)
मक्के का दाना - 2 कप (उबला हुआ)
आलू - 2 (उबला हुआ)
दही - 200 ग्राम
बेसन - 2 चमच्च
ब्रेड का चूरा - 3-4 चमच्च
अदरक - 1 इंच लंबा (पेस्ट बना ले)
लहसुन - 5-6(पेस्ट बना ले)
हरीमिर्च - 2
गरम मसाला - आधा चमच्च
लाल मिर्च पाउडर - आधा चमच्च
हल्दी पाउडर - एक चौथाई चमच्च
जीरा पाउडर - आधा चमच्च
कस्तूरी मैथी - 1 चमच्च
तेल - तलने के लिए
नमक स्वादानुसार

सबसे पहले आप मैथी के पत्तो को धो कर बारीक़ काट ले।



अब एक पैन में 2 चमच्च तेल गर्म कीजिये, अब आप उसमे बारीक़ काटे हुए प्याज़, बारीक़ काटी हुई हरीमिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट डाल कर हल्का भूरा रंग होने तक फ्राई कीजिये।




अब आप उसमे बारीक़ कटी हुई मैथी की पत्ती डालकर 1-2 मिनट्स चलाइये। (करीब 3-4 चमच्च  मैथी के पत्ते बचा लीजिये)



अब आप उसमे उबले हुए आलू, बेसन लालमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गर्म मसाला और स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छे से आलू को मैश करते हुए मिक्स कीजिये और 1-2 मिनट्स फ्राई कीजिये, अब आप गैस बंद कर दीजिए और इसे किसी बर्तन में निकाल लीजिये।



जब यह ठंडा ही जाये तो इसकी टिक्की बना कीजिये और ब्रेड के चूरे में लपेट लीजिए


अब एक तवा गर्म कीजिये, अब उसपे तेल डाल कर चारो तरफ  फैलाइये, अब उसमे जितना टिक्की आ जाये डाल दीजिये, जब निचे का भाग सिक जाये तो उसे पलट दीजिये, और थोड़ा तेल चारो तरफ और डाल दीजिये और टिक्की को अच्छे से सेक लीजिये.







अब आप एक ग्राइंडर में मक्के का दाना और दही डाल कर पेस्ट बना लीजिए।



अब आप उसी पैन में 1 चमच्च तेल और डाल कर गरम कीजिये, अब आप इसमें राई डालिए , जब राई चटकने लगे तो आप इसमें मैथी के पत्ते डाल कर चलाइये।




अब आप इसमें , हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डाल कर चलाइये।


अब आप इसमें मक्के और दही का पेस्ट डाल कर चलाइये।


जब इसमें उबाल आने लगे तो आप इसमें अपने पसंदानुसार गाढ़े या पतले ग्रेवी के लिए 1 या 2 कप पानी, स्वादानुसार नमक और कस्तूरी मैथी डाल कर मिक्स कीजिये और इसे 5-6 मिनट्स धीमी आंच पे उबलने दीजिये। अब आप गैस बंद कर दीजिए।




जब आप को भोजन सर्व करना हो तो उस समय टिक्की को ग्रेवी में डाले।


0 comments:

Post a Comment