×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget
☰

Tuesday, 7 February 2017

SPICY PALAK - CARROT PARATHA


BHOJANBHATT SPECIAL SPICY PALAK  - CARROT  PARATHA

स्पाइसी पालक  - गाजर  पराठा
 आवश्यक सामग्री-
( 6-7 पराठो के लिए )


पालक  -100 ग्राम -बारीक़ कटी हुई
गाजर - 1बड़ा (कदूकस किया हुआ)
अदरक - 1 इंच लंबा (कदूकस किया हुआ)
हरीमिर्च - 1 या २ बारीक़ कटी हुई
जीरा पाउडर - आधा चमच्च
चाट मसाला - आधा चमच्च
गरमा मसाला - आधा चमच्च
लाल मिर्च पाउडर - 1 चौथाई  चमच्च
नमक - स्वादानुसार
गेंहू का आटा - 150 ग्राम
तेल या घी पराठे सेकने के लिए

बनाने की विधि
किसी बर्तन में आटा , पालक  , गाजर, सारे मसाले और 2 चमच्च तेल  ले कर  लेकर नरम आटा बांध ले और ऊपर से थोडा तेल लेकर आटे को चिकना कर ले, अब इसे 15- 20 मिनट्स के लिए डाक के रख दे.



अब आटे से थोड़ा सा आटा (एक नीबू से थोड़ा अधिक बड़ा हो ) लेकर  लोई बना लीजिये और उसमे थोड़ा सुखा आटा लगा लीजिये और रोटी जैसे बेल लीजिये (पराठे को थोड़ा मोटा ही बेले )



बेले गए पराठे को गर्म तवे पे रखिये, पराठे का जब निचे का भाग हल्का सा सिकने पर उसे पलट दीजिये, जब पराठे का दूसरा भाग सिक जाये तो पहले भाग पे तेल या घी लगाइए और पलट दीजिये फिर पहले भाग पे भी तेल लगा दीजिये , और अच्छे से दोनों भाग को पलट कर अच्छे से सेक लीजिए।








अब आपका पराठा बन कर तैयार है। आप इसे किसी भी  प्रकार की चटनी ,दही ,आचार , सब्जी के साथ खा सकते है ।




0 comments:

Post a Comment