×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Wednesday 6 September 2017

CORN - RAVA SHEERA


BHOJANBHATT SPECIAL "CORN - RAVA SHEERA"


कॉर्न - रवा शीरा

आवश्यक सामग्री
रवा (सूजी) - 100 ग्राम
कॉर्न - 100 ग्राम
काजू - 8-10
बादाम - 5
खजूर - 8-10
किशमिश - 12-15
इलाइची  पावडर - 1/4 चमच्च
चीनी - स्वादानुसार
दूध -  2.5 कप

बनाने की विधि


एक कुकर में कॉर्न और 1.5 कप पानी डाल कर 2 -3 सिटी लगा दे। जब कुकर ठंडा हो जाये तो कॉर्न को ग्राइंडर में डाल कर पेस्ट बना ले।




अब आप सारे ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ काट ले।


एक पैन में घी गर्म कीजिये , उसमे रवा डाल कर हल्का भूरा रंग होने तक भूने।




अब आप इसमें कॉर्न का पेस्ट डाल कर मिक्स करते हुए 3-4 मिनट्स भूनिये।



अब आप इसमें काजू , बादाम , खजूर, किशमिश  और इलाइची पाउडर  दाल कर 1-2 मिनट्स और भूनिये।



अब आप इसमें अपने स्वादानुसार चीनी और दूध डाल कर लगातार चलाये, जब शीरा गाढ़ा हो जाये तो गैस बंद कर दे।



अब आप का "कॉर्न - रवा शीरा " तैयार है, आप इसे गरमा गरम या इसे फ्रिज़ में ठंडा करके सर्व कीजिये।


0 comments:

Post a Comment