×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Monday 19 June 2017

MIX VEG JALFREZI


BHOJANBHATT SPECIAL "MIX VEG JALFREZI"
मिक्स वेज़ जलफ़्रेज़ी

आवश्यक सामग्री
(2-3 लोगो के लिए)

गाजर- 2
शिमलामिर्च -100 ग्राम
फ्रेंच बीन्स - 50 ग्राम
गोभी -100 ग्राम
प्याज़ - 2 बड़ा
टमाटर - 100 ग्राम
लाल मिर्च पाउडर  - 1/4 चमच्च
काली मिर्च - आधा चमच्च
जीरा पाउडर - आधा चमच्च
अदरक - लहसुन पेस्ट - 1 चमच्च
धनिया की पत्ती - 1 लच्छि
तेल - 2-3 चमच्च
नमक - स्वादानुसार
चीनी - 1/4 चमच्च

बनाने की विधि

टमाटर को बड़े आकार में काट ले और ग्राइंडर में डाल कर प्यूरी बना ले।

गाजर, शिमलामिर्च और  फ्रेंच बीन्स को लंबाई में बड़े साइज में काट ले और गोभी छोटे साइज में काट ले।

प्याज़ को लंबाई में पतला काट ले।
धनिया की पत्ती को भी बारीक़ काट ले।


अब आप एक पैन तेल गर्म कीजिये, अब आप इसमें अदरक लहसुन पेस्ट डालिये और थोड़ी देर चलाइये।




अब आप इसमें प्याज़ डाल कर 1-2 मिनट्स फ्राई कीजिये।


अब आप इसमें जीरा और कालीमिर्च पाउडर डाल कर 1-2 मिनट्स और चलाइये।



अब आप इसमें सारी सब्जिया डाल दीजिए और मिक्स कीजिये, अब सब्जियों को 10- 12 मिनट्स पकने दीजिये।



जब सारी सब्जिया गल जाये तो आप इसमें टमाटर की प्यूरी डाल कर मिक्स कर दीजिए और 2-3 मिनट्स पकने दीजिये।



अब आप इसमें स्वादानुसार नमक और लालमिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये और 1-2 मिनट्स और पकने दीजिए।


अब आप इसमें बारीक़ काटी हुई धनिया की पत्ती डाल कर मिक्स कर दीजिए और गैस बंद कर दीजिए।



अब आपका मिक्स वेज़ जलफ़्रेज़ी बन कर तैयार है, आप इसे गरमगर्म रोटी या पराठे के साथ परोसिये।



0 comments:

Post a Comment