×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Sunday 12 February 2017

BESAN-SHIMLAMIRCH KI SABJEE


BESAN-SHIMLAMIRCH KI SABJEE
बेसन वाली शिमलामिर्च

आवश्यक सामग्री

( 2- 3 लोगो के लिए )

शिमलामिर्च - 200 ग्राम
बेसन - 2 -3  चमच्च
हरी मिर्च - 1-2
करी पत्ता - 8 -10
जीरा - आधा चमच्च
गरम मसाला - आधा चमच्च
लालमिर्च - 1/4 चमच्च
हल्दी - 1/4 चमच्च
कस्तूरी मेथी - आधा चमच्च
नमक - स्वादानुसार
तेल - 2 चमच्च



बनाने की विधि

सबसे पहले आप शिमलामिर्च को थोड़े बड़े साइज में चौकोर आकर में काट ले।

अब आप एक पैन गर्म कीजिये, उसमे आप बेसन डाल कर धीमी आंच पे 2-3 मिनट्स बेसन को भून लीजिये.
जब बेसन का रंग हल्का भूरा होने लगे तो गैस बंद कर दीजिये और इसे किसी बाउल में रख दीजिये।



अब आप उसी पैन में 2 चमच्च तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप उसमे करी पत्ता, जीरा डाल दीजिये ।



जब जीरा तड़कने  लगे तो आप उसमे शिमला मिर्च और हरी मिर्च डाल दीजिये और 3 -4 मिनट्स भूनिये।


जब शिमलामिर्च गल जाये तो आप इसमें भुने हुए बेसन, हल्दी, गरम मसाला, नमक और कस्तूरी मैथी डाल कर अच्छे  से मिक्स कीजिये और 1- 2 मिनट्स और भूनिये। अब आप गैस बंद कर दीजिये ।



अब आपके "बेसन वाली शिमलामिर्च"  की सब्जी बन कर तैयार है।



आप इसे रोटी या पराठे के साथ खा सकते है।


0 comments:

Post a Comment