×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Saturday 11 March 2017

DATE -CORN PAYASAM


BHOJANBHATT SPECIAL "DATE -CORN PAYASAM" 
खजूर - मक्के  की खीर 

आवश्यक सामग्री
(4-5 लोगो के लिए )

मक्के का दाना - 2  कप
खजूर  - 15  (बारीक़ काट ले या कदूकश कर ले )
दूध - 3 कप
काजू - 5 (थोड़े बड़े साइज में काट ले)
बादाम - 5 (थोड़े बड़े साइज में काट ले)
पिस्ता - 5 (थोड़े बड़े साइज में काट ले)
किशमिश - 10-15
इलाइची पाउडर - 1/4 चमच्च
घी - 3-4 चमच्च
चीनी - स्वादानुसार


बनाने की विधि
सबसे पहले मक्के के दाने  को कुकर में 1-2 कप पानी डाल कर 2-3 सिटी लगा दे, इतने सिटी में यह  गल जायेगा।
अब आप 1 कप मक्के के दाने को ग्राइंडर में डाल कर थोड़ा मोटा पेस्ट बना ले (मक्के को बारीक़ नही ग्राइंड करना है)



अब आप एक पैन में घी डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें उबले हुए मक्के के दाने और ग्राइंड किये हुए मक्के के दाने   को  डालिए और लगातार चलाते हुए, धीमी आंच पे  भुनिये, जब यह घी छोड़ने लगे तो आप उसमे सारे ड्राई फ्रूट डाल कर 2-3 मिनट्स  और भूनिए, अब आप इसमें इलाइची पाउडर डाल कर थोड़ी देर और भूनिए।








अब आप इसमें  दूध डाल दीजिये और धीमी  आंच पे उबलने दीजिये और  बीच-बीच में चलाते रहिये ताकि उपरी परत पर मलाई न जमे, जब उबाल आ जाये तो आप इसमें स्वादानुसार चीनी डाल  दीजिये (ध्यान रहे मक्के का दाना और खजूर दोनों मीठे होते है, इसलिए चीनी टेस्ट कर के ही  डाले) और  धीमी आंच पे उबलने दीजिये और  थोडी- थोड़ी देर बाद चलाते रहिये जिससे की खीर तली में ना चिपके।



 अब आप अपने अनुसार खीर जितना गाढ़ा या पतला चाहिए चेक  कर ले और गैस बंद कर दे।अब आपका खीर बन कर तैयार है, आप इसे किसी बर्तन में निकाल लीजिये और इसको थोड़ी देर नार्मल तापमान पे आने दीजिये फिर फ्रिज़ में 1 या 1.5 घंटे के लिए  ठंडा होने के लिए रख दीजिये ।



 अब आप इसे फ्रिज़ से निकाल दीजिये और स्वदिष्ट खजूर - मक्के की   खीर का मज़ा लीजिये।




0 comments:

Post a Comment