×
Top Trending
Latest Recipe->
Recent Posts Widget

Thursday 13 April 2017

BHINDI KI KADHI


BHOJANBHATT SPECIAL "BHINDI KI KADHI"

भिन्डी की कढ़ी

आवश्यक सामग्री
(2-3 लोगो के लिए)

भिन्डी - 250 ग्राम
बेसन - 3-4 चमच्च
दही - 200 ग्राम
हल्दी पाउडर - एक चौथाई चमच्च
जीरा - आधा चमच्च
लालमिर्च - 1-2
लालमिर्च पाउडर - एक चौथाई चमच्च
गर्म मसाला - एक चौथाई चमच्च
चाट मसाला - आधा चमच्च
राई - आधा चमच्च
हींग -1 पिंच
करी पत्ता - 8-10
नमक - स्वादानुसार
तेल - 4 चमच्च

बनाने की विधि

भिन्डी को अच्छे से धूल कर किसी कपडे से पोछ ले, अब आप भिन्डी को लंबाई में 1 या 2 इंच टुकड़ो में काट ले।


अब आप एक बड़े बर्तन में बेसन, दही और 1 या 1.5 कप पानी डाल कर मिक्स कर ले, ध्यान रहे बेसन का गांठ ना पड़े।






अब आप एक पैन में 2-3 चमच्च तेल डाल कर गर्म कीजिये, अब आप इसमें भिन्डी और चाट मसाला डाल      कर भिन्डी को धीमी आंच पर पकने दीजिये, अब आप भिन्डी को निकाल कर किसी दूसरे बर्तन में रख ले।








अब आप उसी पैन में 2 चमच्च तेल और डाल कर गरम कीजिये , अब आप इसमें हींग , जीरा, राई और करी पत्ता डालिये।


जब राई और जीरा चटकने लगे तो आप इसमें हल्दी, गर्म मसाला और धनिया जीरा पाउडर डाल कर मिक्स कीजिये ।





अब आप इसमें बेसन और दही का घोल डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कीजिये।



जब घोल में उबाल आने लगे तो आप इसमें फ्राई की हुई भिन्डी और स्वादानुसार नमक डाल कर 2-3 मिनट्स और  उबालिये अब आप गैस बंद कर दीजिए।






आपका भिन्डी कढ़ी बन कर तैयार है, आप इसे रोटी या चावल के साथ परोसिये।


0 comments:

Post a Comment